14 सितंबर 2026 को दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मेरठ में राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह–2026 का गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं प्रेम की भावना विकसित करना तथा उन्हें हिंदी साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान के प्राचार्य डॉ. मुनेन्द्र कुमार जी ने अपने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया।
समारोह में 10 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कनोहर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर एवं डी.एन. इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने काव्य-पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता एवं लघु नाटिका में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रो. बी. एस. यादव जी, प्राचार्य, डी.एन. डिग्री कॉलेज, मेरठ; डॉ. किरण सिंह जी, डी.लिट. एवं साहित्यकार तथा श्री कृष्ण गोपाल जी, प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार एवं अटल बिहारी जी से पुरस्कृत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. किरण सिंह जी ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रभावशाली विचार रखे। तीनों अतिथियों ने अपने संबोधन में हिंदी को हमारी संस्कृति, संवेदना, विचार एवं पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न (Memento) भेंट कर सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल मंच संचालन Ms. Rupal Dixit एवं Dr. Monika Saini द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में धर्मवीर सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सम्पूर्ण समारोह विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, उत्कृष्ट प्रस्तुतियों एवं हिंदी के प्रति गौरव की भावना से परिपूर्ण रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को एक सार्थक मंच प्रदान करने की दिशा में एक सफल एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।